Dhurandhar: फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। इस फिल्म को देखने के बाद लोग अक्षय खन्ना की सबसे ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में उन्होंने रहमान डकैत का किरदार निभाया है। फिल्म में उन्होंने अपनी अदाकारी इतनी संजीदगी से दिखाई है कि हर कोई उनके स्वैग का कायल हो गया है। वहीं, उनका वायरल डांस की भी पूरे भारत में धूम है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि यह डांस स्टेप उन्होंने पहली बार नहीं किया है।
21 साल पहले भी कर चुके हैं Dhurandhar वाला डांस स्टेप
21 साल पहले भी वह यह डांस स्टेप कर चुके हैं। साल 2004 में आई प्रियदर्शन की फिल्म हलचल में उन्होंने करीना कपूर के साथ रफ्ता-रफ्ता गाने में यह डांस किया था। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें अक्षय खन्ना धुरंधर जैसा ही डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप को देखने के बाद अब लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है।
Akhanda 2 Box Office Collection Day 7: ‘अखंडा 2’ सातवें दिन बुरी तरह फ्लॉप हुई , जानें कुल कमाई
Legendary dance step😂😂 pic.twitter.com/5K1Kxc77Jy
— 🅿️REETA💎 (@KeShAv7PrEEt7) December 17, 2025
किन फिल्मों में दिखेंगे Akshaye Khanna?
बता दें कि धुरंधर इस समय तेजी से 450 करोड़ की ओर बढ़ रही है। फिल्म जल्द ही 500 करोड़ी क्लब में शामिल होने वाली है। इस फिल्म के बाद अक्षय खन्ना भागम भाग 2, दृश्यम 3 और इक्का जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।








