Abir Gulaal: पाकिस्तानी अभिनेता की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ भारत में होने जा रही रिलीज?

Abir Gulaal: फवाद खान और वाणी कपूर की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 12 सितंबर 2025 को रिलीज हो चुकी है। हालांकि, भारत में यह फिल्म अब तक रिलीज नहीं हुई है। ताजा खबरों के मुताबिक यह फिल्म भारत के सिनेमाघरों में जल्द रिलीज होने जा रही है।

Mirai X Review: ‘मिराय’ ने पहले ही दिन मचाया धमाल, तेजा सज्जा की फिल्म का दर्शकों के दिलों पर राज

विरोध के बाद टल गई थी रिलीज डेट

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो Abir Gulaal 26 सितंबर 2025 को रिलीज होगी।‘अबीर गुलाल’ फवाद खान की बॉलीवुड में वापसी वाली फिल्म है। लेकिन उनकी यह वापसी आसान नहीं रही। पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के कारण दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। इस घटना के बाद भारत में फिल्म के खिलाफ कुछ विरोध शुरू हो गए। इसके चलते इसे भारत में रिलीज करने का फैसला टाल दिया गया। यही वजह है कि 12 सितंबर को यह फिल्म दुनियाभर में रिलीज हुई, लेकिन भारत में नहीं। ऐसा ही कुछ दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ के साथ भी हुआ था, जिसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर थीं।

निर्माताओं को दर्शकों पर भरोसा

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार Abir Gulaal के निर्माता इंडियन स्टोरीज लिमिटेड (यूके) ने अब 26 सितंबर को भारत में फिल्म रिलीज करने का फैसला किया है। निर्माताओं को अपनी फिल्म पर पूरा भरोसा है। उनका मानना है कि यह साधारण और प्यारी प्रेम कहानी भारतीय दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। निर्माताओं ने भारत में 26 सितंबर की रिलीज डेट तय की है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?