120 Bahadur: एक ऐसी फिल्म जो सिर्फ सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि उन वीर जवानों के बीच पहुंच रही है जिनकी कहानी वो बयां करती है। हम बात कर रहे हैं फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ की। यह फिल्म थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है। वहीं, यह 22 नवंबर को लद्दाख के चुशुल गांव में रेजांग ला वॉर मेमोरियल ऑडिटोरियम में दिखाई जाएगी।
Do Deewane Seher Mein: भंसाली-जी स्टूडियोज ने मिलाया हाथ, ‘दो दीवाने सहर’ में की रिलीज डेट का एलान
120 Bahadur ने रचा इतिहास
ये जगह समुद्र तल से 16,452 फीट ऊपर है। यानी दुनिया में अब तक की सबसे ऊंची जगह पर होने वाली फिल्म स्क्रीनिंग का रिकॉर्ड बनने जा रहा है। खास बात ये कि यही वो इलाका है जहां 1962 में रेजांग ला की लड़ाई लड़ी गई थी। ठीक चार दिन पहले यानी 18 नवंबर को उस जंग की 63वीं बरसी थी। अब उसी जगह पर उन 120 बहादुरों की कहानी बड़े पर्दे पर दिखेगी। वहां तैनात सैनिक और गांव के लोग साथ बैठकर फिल्म देखेंगे। ये उनके लिए सिर्फ फिल्म नहीं, अपने शहीद साथियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अनोखे आयोजन को मोबाइल थिएटर कंपनी पिक्चरटाइम करवा रही है। कंपनी के फाउंडर-सीईओ सुशील चौधरी खुद -10 डिग्री तापमान में मौजूद रहेंगे।
Divya Khossla ने Mukesh Bhatt की कॉल रिकॉर्डिंग साझा कर खोली पोल, बोलीं- आवाज उठाने का वक्त आ गया है
800 आर्मी थिएटर में एक साथ रिलीज 120 Bahadur
उन्होंने बताया, “हम रेजांग ला मेमोरियल में 14 शो लगाएंगे। सैनिकों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी फिल्म देखेंगे। कम से कम दो हफ्ते तक स्क्रीनिंग चलेगी। हमें गर्व है कि मेजर शैतान सिंह और उनकी 13 कुमाऊं रेजीमेंट के 120 जवानों की बहादुरी की कहानी उसी जगह पर, उसी ऊंचाई पर दिखाई जा रही है।”इससे पहले खबर आई थी कि ‘120 बहादुर’ देश की पहली ऐसी फिल्म बनेगी जो पूरे देश के 800 से ज्यादा आर्मी थिएटरों में एक साथ रिलीज हुई है। 21 नवंबर से वहां सिर्फ फौजी भाई-बहन और उनके परिवार इसे देख सकेंगे।फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह का रोल निभा रहे हैं। उनके साथ हैं राशि खन्ना भी हैं। इसका निर्देशन रजनीश घई ने किया है। वहीं, इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैपी स्टूडियोज) ने प्रोड्यूस किया है।
डायनासोरों की दुनिया में पहुंचे Shah Rukh Khan- Salman Khan, देखें तस्वीरें








