120 Bahadur Box Office Collection Day 5: 120 बहादुर बॉक्स ऑफिस पर बहादुरी से टिकी हुई है। इस फिल्म में फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने फिल्म को अच्छा कलेक्शन करने में काफी मदद की है। आइए जानते हैं कि पांचवें दिन इस फिल्म का टिकट खिड़की पर क्या हाल है।
Mastiii 4 Box Office Collection Day 5: मस्ती 4 की पांचवें दिन डूबी कश्ती? जानें कुल कलेक्शन
पांचवें दिन का कलेक्शन (120 Bahadur Box Office Collection Day 5)
120 बहादुर की पकड़ पांचवें दिन भी टिकट खिड़की बनी हुई नजर आई। मंगलवार को इस फिल्म ने 1.31 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 12.81 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि दूसरे वीकएंड तक यह फिल्म 20 करोड़ तक पहुंच सकती है।
मस्ती 4 से आगे निकली 120 बहादुर
फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है। वहीं, इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। रेजांग ला के युद्ध पर आधारित इस फिल्म में फरहान अख्तर ने अपनी अदाकारी से दर्शकों को हैरान कर दिया है। फिल्म के एक्शन सीन रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। वहीं, इसके डायलॉग भी काफी ज्यादा शानदार हैं। फिल्म मस्ती 4 के साथ रिलीज हुई थी, लेकिन कम स्क्रीन पर रिलीज होने के बाद भी यह कुल कमाई के मामले में मस्ती 4 से काफी आगे निकल चुकी है।
Dharmendra के निधन पर भावुक हुए Shah Rukh Khan, बोले- वह मेरे लिए पिता जैसे थे






