Patna Se Pakistan 2: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में जब भी सबसे सफल फिल्मों की बात होती है, ‘पटना से पाकिस्तान’ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। अब इसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का दूसरा भाग यानी ‘पटना से पाकिस्तान 2’ दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म के निर्माताओं ने इसका आधिकारिक फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इसे देखते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त हलचल शुरू हो गई है।
Asha Bhosle Death: आशा भोसले के निधन पर गमगीन हुआ देश, पीएम मोदी से लेकर अक्षय कुमार तक ने जताया शोक
पहले से ज्यादा भव्य और दमदार होगी कहानी
फिल्म (Patna Se Pakistan 2) के निर्माता प्रेम राय और निर्देशक अनंजय रघुराज इस बार फिल्म को पहले से कहीं ज्यादा बड़े पैमाने पर लेकर आए हैं। मेकर्स का दावा है कि इस सीक्वल में दर्शकों को न केवल दोगुना एक्शन और रोमांच मिलेगा, बल्कि कहानी के स्तर पर भी काफी बारीकी से काम किया गया है। फिल्म की थीम “हर फ्रेम में मेहनत और हर सीन में इमोशन” रखी गई है, जो इसे केवल एक मसाला फिल्म न बनाकर एक भावनात्मक सिनेमाई अनुभव बनाती है।
कई सितारों से सजी है फिल्म
फिल्म (Patna Se Pakistan 2) में जुबली स्टार निरहुआ मुख्य भूमिका में हैं। वह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। निरहुआ का मानना है कि यह फिल्म उनके करियर के लिए बेहद खास है क्योंकि पहले भाग को दर्शकों ने जितना प्यार दिया, वह ऐतिहासिक था। इस बार फिल्म में देशभक्ति और मनोरंजन का ऐसा तड़का लगाया गया है जो भोजपुरी सिनेमा में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। स्टारकास्ट की बात करें तो निरहुआ के साथ इस बार सेजल साहू, सपना चौहान, मीर सरवर, सुशील सिंह, मनोज टाइगर और संजय पांडेय जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। इतनी बड़ी स्टारकास्ट यह साफ संकेत देती है कि फिल्म का कैनवास काफी बड़ा होने वाला है।
मेकर्स को सुपरहिट होने का भरोसा
निर्माता प्रेम राय ने विश्वास जताया है कि तकनीकी और प्रस्तुति के मामले में यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा का स्तर और ऊंचा उठाएगी। वहीं निर्देशक अनंजय रघुराज के अनुसार, फिल्म की कहानी दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश भी देगी। फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि ‘पटना से पाकिस्तान 2’ आने वाले समय की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है। अब देखना यह होगा कि निरहुआ की यह फिल्म अपने पहले भाग की सफलता के रिकॉर्ड को कितना पीछे छोड़ पाती है।







