Asha Bhosle Passes Away: नहीं रहीं मशहूर सिंगर आशा भोसले, 92 साल की उम्र में हुआ निधन

Asha Bhosle Passes Away: भारतीय संगीत के स्वर्णिम युग की एक और महान आवाज आज हमेशा के लिए खामोश हो गई। सुरों की जादूगरनी और दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल 2026 को मुंबई में निधन हो गया । वह 92 वर्ष की थीं।

Jana Nayagan: ‘जन नायकन’ लीक मामले में पुलिस का एक्शन, 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, सितारों ने भी जताई नाराजगी

संक्रमण के बाद अस्पताल में हुई थीं भर्ती

शनिवार शाम को उन्हें (Asha Bhosle) थकावट और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली । इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए उनके बेटे आनंद भोसले ने बताया कि उनकी माता अब इस दुनिया में नहीं रहीं । अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने भी उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की है ।

Maatrubhumi: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ पर आया बड़ा अपडेट, बिना ‘चीन’ के कैसे दिखाई जाएगी गलवान की जंग?

कल शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

आशा (Asha Bhosle)  के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा जाएगा । इसके बाद, शाम 4 बजे मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा । इससे पहले शनिवार को उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर दुआ करने की अपील की थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Patna Se Pakistan 2: ‘पटना से पाकिस्तान 2’ से निरहुआ का फर्स्ट लुक आउट, क्या फिर मचेगा बॉक्स ऑफिस पर गदर?

Patna Se Pakistan 2: ‘पटना से पाकिस्तान 2’ से निरहुआ का फर्स्ट लुक आउट, क्या फिर मचेगा बॉक्स ऑफिस पर गदर?

Asha Bhosle Death: आशा भोसले के निधन पर गमगीन हुआ देश, पीएम मोदी से लेकर अक्षय कुमार तक ने जताया शोक

Asha Bhosle Death: आशा भोसले के निधन पर गमगीन हुआ देश, पीएम मोदी से लेकर अक्षय कुमार तक ने जताया शोक

Asha Bhosle Passes Away: नहीं रहीं मशहूर सिंगर आशा भोसले, 92 साल की उम्र में हुआ निधन

Asha Bhosle Passes Away: नहीं रहीं मशहूर सिंगर आशा भोसले, 92 साल की उम्र में हुआ निधन

Jana Nayagan: ‘जन नायकन’ लीक मामले में पुलिस का एक्शन, 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, सितारों ने भी जताई नाराजगी

Jana Nayagan: ‘जन नायकन’ लीक मामले में पुलिस का एक्शन, 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, सितारों ने भी जताई नाराजगी

Maatrubhumi: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ पर आया बड़ा अपडेट, बिना ‘चीन’ के कैसे दिखाई जाएगी गलवान की जंग?

Maatrubhumi: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ पर आया बड़ा अपडेट, बिना ‘चीन’ के कैसे दिखाई जाएगी गलवान की जंग?

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 25: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का कोहराम, जानें 25वें दिन की कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 25: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का कोहराम, जानें 25वें दिन की कमाई