Naagin 7: नागिन 7 में आ गया असली नागराज! अक्षय कुमार की एंट्री ने शो को दिया नया ट्विस्ट

Naagin 7: कलर्स का पॉपुलर फैंटेसी शो नागिन 7 अब और भी रोमांचक हो गया है। प्रियंका चाहर चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आ रही इस सीरीज में अचानक एक ऐसा ट्विस्ट आया है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ‘नागराज’ बनकर शो में एंट्री मार रहे हैं।

Raaka: शाहरुख खान को पसंद आया ‘राका’ का पहला लुक, बोले- मास…मास…मास

कहानी में आया निर्णायक मोड़

शो (Naagin 7) में एक बेहद ताकतवर ड्रैगन नागिन की पूरी दुनिया को तबाह करने की धमकी दे रहा है। इस खतरे के बीच कहानी अब अपने चरम पर पहुंच गई है। नागिन भावनात्मक और शारीरिक रूप से पूरी तरह टूटने के कगार पर है। ठीक इसी वक्त अक्षय कुमार ‘नागराज’ के रूप में दिव्य शक्ति बनकर सामने आए हैं। वे न सिर्फ नागिन की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि उसकी हिम्मत और मकसद को भी फिर से जगा रहे हैं। अब सवाल यह है कि प्राचीन शक्तियों के बीच हो रहे इस भयंकर टकराव में नागराज की मौजूदगी नागिन को जीत दिला पाएगी या नहीं? दांव पहले से कहीं ज्यादा ऊंचे हैं और आने वाले एपिसोड्स एक जबरदस्त फाइनल फेस-ऑफ का वादा कर रहे हैं।

Still Alive: समय रैना के नए स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ पर मुकेश खन्ना का तीखा हमला, जानिए क्या कहा?

प्रियंका चाहर चौधरी ने जाहिर की खुशी

अक्षय कुमार के साथ काम करने पर प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी खुशी जताते हुए कहा, “अक्षय सर के साथ काम करना मेरे लिए बेहद खास और सपने जैसा अनुभव रहा। उन्होंने सालों में सुपरनैचुरल और बड़े स्केल की फिल्मों में जो कमाल किया है, वह हम जैसे कलाकारों के लिए सीखने लायक है। हम उन्हें हमेशा बड़ी स्क्रीन पर उनकी कमांडिंग प्रेजेंस के साथ देखते आए हैं। अब उन्हें हमारे शो में ‘नाग गुरु’ के रूप में देखना मेरे लिए सम्मान की बात थी। इस पूरे आइडिया का क्रेडिट एकता कपूर मैम को जाता है, जिन्होंने इतने बड़े स्तर पर इसे सोचा और साकार किया। उनके साथ इतने इंटेंस और हाई-स्टेक सीन करना एक्साइटमेंट और प्रेशर दोनों का मिश्रण था। शुरुआत में थोड़ा घबराहट होती है कि आप इतने बड़े स्टार के साथ परफॉर्म कर रहे हैं, लेकिन अक्षय सर का को-एक्टर के रूप में बेहद उदार और सपोर्टिव स्वभाव देखकर सब कुछ आसान हो जाता है। मैं बहुत उत्साहित हूं कि दर्शक आने वाले एपिसोड्स में इस सुपरनैचुरल स्पेक्टेकल को देखेंगे।”

कलर्स पर प्रसारित हो रहा शो

अक्षय कुमार की एंट्री ने नागिन 7 को नया आयाम दे दिया है। अब दर्शक उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं कि नागराज और नागिन साथ मिलकर ड्रैगन के खिलाफ क्या कमाल करते हैं। शो रोजाना कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहा है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा बनीं बेंटले की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर, लक्जरी कारों की दुनिया में धांसू एंट्री

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा बनीं बेंटले की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर, लक्जरी कारों की दुनिया में धांसू एंट्री

Pushpa Impossible: 1200 एपिसोड्स का कमाल, ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ ने रचा इतिहास, अब हर घर की बन गई प्रेरणा

Pushpa Impossible: 1200 एपिसोड्स का कमाल, ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ ने रचा इतिहास, अब हर घर की बन गई प्रेरणा

Naagin 7: नागिन 7 में आ गया असली नागराज! अक्षय कुमार की एंट्री ने शो को दिया नया ट्विस्ट

Naagin 7: नागिन 7 में आ गया असली नागराज! अक्षय कुमार की एंट्री ने शो को दिया नया ट्विस्ट

Raaka: शाहरुख खान को पसंद आया ‘राका’ का पहला लुक, बोले- मास…मास…मास

Raaka: शाहरुख खान को पसंद आया ‘राका’ का पहला लुक, बोले- मास…मास…मास

Still Alive: समय रैना के नए स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ पर मुकेश खन्ना का तीखा हमला, जानिए क्या कहा?

Still Alive: समय रैना के नए स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ पर मुकेश खन्ना का तीखा हमला, जानिए क्या कहा?

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22: ‘धुरंधर 2’ अभी भी थिएटरों में बरपा रही आग, 22वें दिन जबरदस्त कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22: ‘धुरंधर 2’ अभी भी थिएटरों में बरपा रही आग, 22वें दिन जबरदस्त कमाई