डिजिटल क्रांति: मनोरंजन की नई राजधानी बना भारत, 145 करोड़ तक पहुंची ओटीटी प्रेमियों की फौज

भारत में मनोरंजन का तरीका अब पूरी तरह बदल चुका है । कभी टीवी के रिमोट पर सिमटा रहने वाला दर्शक अब अपनी उंगलियों पर पूरी दुनिया का कंटेंट नचा रहा है। हाल ही में आई ब्रोकरेज फर्म ‘CLSA’ की एक रिपोर्ट ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं। इसके मुताबिक भारत में ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करने वाले मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 145 करोड़ के पार निकल गई है।

सिंगर आशा भोसले को आया कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

कैसे बदली तस्वीर?

इस अभूतपूर्व बढ़त के पीछे सबसे बड़ा हाथ देश में बढ़ती स्मार्टफोन की पहुंच और दुनिया के सबसे सस्ते मोबाइल डेटा का है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में ओटीटी यूजर्स की संख्या में 20% का उछाल आया है । इतना ही नहीं, आने वाले समय में यह ग्राफ और ऊपर जाने वाला है क्योंकि वित्त वर्ष 2028 तक भारत में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या 20% बढ़कर 88.5 करोड़ होने की उम्मीद है ।

टॉप पर यूट्यूब

अगर प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो यूट्यूब आज भी भारतीय बाजार का निर्विवाद राजा बना हुआ है । आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति कुछ इस प्रकार है।

  • यूट्यूब: 77.2 करोड़ यूजर्स के साथ सबसे टॉप पर है।
  • जियो-हॉटस्टार (JioHotstar): 39 करोड़ यूजर्स के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है ।
  • नेटफ्लिक्स: प्रीमियम कंटेंट के दम पर 9.2 करोड़ यूजर्स तक पहुंच चुका है ।
  • अमेज़न प्राइम वीडियो: 6.7 करोड़ यूजर्स के साथ नेटफ्लिक्स को टक्कर दे रहा है ।
  • एमएक्स प्लेयर (MX Player): इसके पास 7.8 करोड़ यूजर्स हैं, हालांकि पिछले कुछ समय में इसके आंकड़ों में गिरावट देखी गई है ।

क्षेत्रीय भाषा और सब्सक्रिप्शन पर कंपनियों का जोर

बाजार में टिके रहने के लिए अब कंपनियां अपनी रणनीति बदल रही हैं । ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म अब स्थानीय भाषाओं और सब्सक्रिप्शन आधारित मॉडल पर ध्यान दे रहे हैं, जिससे उनकी कमाई और लोकप्रियता दोनों में सुधार हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि एक ही यूजर अक्सर कई अलग-अलग स्ट्रीमिंग ऐप्स का इस्तेमाल करता है, जिससे दर्शकों की संख्या में ‘ओवरलैप’ भी देखने को मिलता है। लेकिन कुल मिलाकर यह साफ है कि भारत अब दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल कंटेंट हब के रूप में उभर चुका है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

अनिल कपूर की ’24’ की जियोहॉटस्टार पर वापसी, 24 अप्रैल से शुरू होगी स्ट्रीमिंग

Continue reading
Elvish Yadav: एल्विश यादव सोशल मीडिया पर हुए और भी ज्यादा लोकप्रिय, इंस्टाग्राम पर इतने हुए फॉलोअर्स

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डिजिटल क्रांति: मनोरंजन की नई राजधानी बना भारत, 145 करोड़ तक पहुंची ओटीटी प्रेमियों की फौज

डिजिटल क्रांति: मनोरंजन की नई राजधानी बना भारत, 145 करोड़ तक पहुंची ओटीटी प्रेमियों की फौज

आशा भोसले को चेस्ट इंफेक्शन और थकावट की वजह से अस्पताल कराया गया भर्ती, पोती ने दिया अपडेट

आशा भोसले को चेस्ट इंफेक्शन और थकावट की वजह से अस्पताल कराया गया भर्ती, पोती ने दिया अपडेट

सलमान खान को मिली बड़ी राहत: राजस्थान हाईकोर्ट ने पान मसाला विज्ञापन मामले में रोक लगाई

सलमान खान को मिली बड़ी राहत: राजस्थान हाईकोर्ट ने पान मसाला विज्ञापन मामले में रोक लगाई

स्नेहा के दिल पर लगा गहरा घाव, ‘गंगा माई की बेटियां’ में आएगा तगड़ा ट्विस्ट

स्नेहा के दिल पर लगा गहरा घाव, ‘गंगा माई की बेटियां’ में आएगा तगड़ा ट्विस्ट

अनिल कपूर की ’24’ की जियोहॉटस्टार पर वापसी, 24 अप्रैल से शुरू होगी स्ट्रीमिंग

अनिल कपूर की ’24’ की जियोहॉटस्टार पर वापसी, 24 अप्रैल से शुरू होगी स्ट्रीमिंग

Ramayana: 4000 करोड़ का सिनेमाई दांव या शेयर चढ़ाने का रणनीतिक पासा? नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ का वित्तीय सच

Ramayana: 4000 करोड़ का सिनेमाई दांव या शेयर चढ़ाने का रणनीतिक पासा? नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ का वित्तीय सच