Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 24: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज रिलीज के एक महीने बाद भी दर्शकों को थिएटर की ओर खींच रही है। यह फिल्म अब हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। एक्शन, सस्पेंस और शानदार परफॉर्मेंस का कमाल कमाल है कि यह फिल्म कमाई के रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार आगे बढ़ रही है। रणवीर सिंह को इस फिल्म ने करियर की नई ऊंचाई दी है। दर्शक उनका दमदार रोल देखकर खूब तालियां बजा रहे हैं। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है, बल्कि पूरे देश में सिनेमाघरों को फिर से भरने में भी बड़ी भूमिका निभाई है।
चौथे शनिवार को हुई इतनी कमाई (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 24)
फिल्म के चौथे शनिवार यानी 24वें दिन 11.85 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इस कमाई के साथ फिल्म का कुल भारत में नेट कलेक्शन अब 1067.27 करोड़ रुपये हो गया है। यह आंकड़ा फिल्म को हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना देता है। पहले के कई बड़े रिकॉर्ड इस फिल्म ने पीछे छोड़ दिए हैं। फिल्म रिलीज के शुरू के हफ्तों में तो जबरदस्त चली। पहले हफ्ते में ही सैकड़ों करोड़ की कमाई करके उसने सभी को हैरान कर दिया। उसके बाद भी दर्शकों का प्यार कम नहीं हुआ। चौथे हफ्ते में पहुंचकर भी फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है, जो किसी भी बड़े बजट वाली फिल्म के लिए बड़ी बात है।
रणवीर सिंह के करियर का टर्निंग पॉइंट बनी
रणवीर सिंह इस फिल्म में पूरी तरह से अलग अंदाज में नजर आए। उनका इंटेंस परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब भा रहा है। कई समीक्षकों का कहना है कि इस रोल ने रणवीर को नई पहचान दी है। फिल्म की सफलता से उनका फैन बेस और मजबूत हुआ है। साथ ही अन्य कलाकारों जैसे अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन की भी परफॉर्मेंस ने फिल्म को मजबूती दी।फिल्म के डायरेक्टर ने कहानी को इतना रोचक बनाया कि लोग बार-बार थिएटर जाना चाह रहे हैं। एक्शन सीक्वेंस, ट्विस्ट और इमोशनल पार्ट्स का बैलेंस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है।








