Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 18: फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज का कमाल बॉक्स ऑफिस पर जारी है। फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब तक इस फिल्म ने दर्जनों रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म की धांसू कमाई की वजह से इसे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई कर ली है।
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 17: ‘धुरंधर 2’ मचा रही धमाल, 17वें दिन भी जबरदस्त उछाल
तीसरे रविवार को छाई (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 18)
17वें दिन यानी तीसरे शनिवार को फिल्म ने शानदार कमाई की। अब 18वें दिन भी यह सिलसिला जारी नजर आ रहा है। रविवार को फिल्म ने 11.5करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ये आंकड़ा सुबह के शोज का है। रात तक इसमें बदलाव नजर आता रहेगा। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 996.52 करोड़ रुपये हो गई है।
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 16: धुरंधर 2 की धाकड़ कमाई जारी, 16वें दिन छापे इतने करोड़
1000 करोड़ से कुछ कदम दूर
यह फिल्म 1000 करोड़ी क्लब से महज एक कदम दूर है। यह पहली हिंदी फिल्म होगी जो यह जादुई आंकड़ा भारत में पार करेगी। इससे पहले कोई भी बॉलीवुड फिल्म भारत में ऐसा नहीं कर सकी है। बता दें कि इससे पहले धुरंधर ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया था।
शानदार है फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की कहानी, रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग, जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और सस्पेंस दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। लोग फिल्म की तारीफ लगातार कर रहे हैं, जिसकी वजह से यह अब तक टिकट खिड़की पर शानदार कारोबार कर रही है। फिल्म का हिंदी वर्जन इस समय सबसे अधिक कमाई कर रहा है।





