आशा भोसले को चेस्ट इंफेक्शन और थकावट की वजह से अस्पताल कराया गया भर्ती, पोती ने दिया अपडेट

Asha Bhosle Health Update: भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत और लाखों लोगों की पसंदीदा गायिका आशा भोंसले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार (11 अप्रैल 2026) को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 92 साल की आशा ़ के अस्पताल जाने की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ने लगीं, जिनसे उनके करोड़ों प्रशंसक चिंतित हो गए। हालांकि, परिवार और डॉक्टरों ने अब स्थिति साफ कर दी है।

कैसी है आशा भोसले की तबीयत?

शुरुआती जानकारी में कार्डियक अरेस्ट जैसी डराने वाली खबरें वायरल हुई थीं, लेकिन मेडिकल सूत्रों और परिजनों ने स्पष्ट किया कि उन्हें अत्यधिक थकावट और चेस्ट इन्फेक्शन (सीने में संक्रमण) की शिकायत है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। एहतियात के तौर पर उन्हें इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज (ईएमएस) यूनिट में रखा गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक उम्र के इस पड़ाव पर थकावट और इन्फेक्शन जैसी समस्याओं के लिए लगातार निगरानी जरूरी होती है।

अफवाहों के बीच परिवार की भावुक अपील

आशा की पोती, जनाई भोंसले ने सोशल मीडिया के जरिए आधिकारिक बयान जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने और परिवार की निजता (Privacy) का सम्मान करने की अपील की है. जनाई ने लिखा, मेरी दादी, आशा भोंसले को थकावट और चेस्ट इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। हम आपसे हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। इलाज जारी है और हमें उम्मीद है कि सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा।”

गायकी से लोगों के दिलों पर खूब किया राज

आशा भोसले की गायकी हमेशा से अनोखी रही है। उन्होंने सिर्फ रोमांटिक गीत ही नहीं गाए, बल्कि सोलफुल गजलों से लेकर हाई एनर्जी कैबरे नंबर्स तक को अपनी आवाज दी। ओ पी नैय्यर के साथ उनकी जोड़ी ने कई यादगार गाने दिए। ‘आओ हुजूर तुमको सितारों में ले चलें’ जैसा  ट्रैक आज भी लोगों के दिलों में बसा है। आर डी बर्मन के साथ उनका गाना ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ तो रोमांस का पर्याय बन गया था। उनकी आवाज में जो जादू था, उसने सिनेमा की धुनें बदल दीं। ‘पिया तू अब तो आ जा’ और ‘ये मेरा दिल प्यार का दीवाना’ जैसे गानों को इतना खूबसूरती से पेश किया कि आज भी ये ट्रैक्स क्लासिक माने जाते हैं। इसके अलावा गहरी भावनाओं वाले गीतों में भी उन्होंने कमाल दिखाया। ‘इन आंखों की मस्ती के मस्ताने’ और ‘दिल चीज क्या है’ जैसे गानों में क्लासिकल संगीत की गहराई को उन्होंने अपनी आवाज से अमर बना दिया। पीढ़ी दर पीढ़ी लोग इन गानों को सुनते आए हैं और आज भी इनका जादू बरकरार है।

90 के दशक में भी छाईं

90 के दशक और 2000 के शुरुआती सालों में आशा भोसले ने करियर का नया अध्याय लिखा। उन्होंने पॉप और आधुनिक संगीत को अपनी आवाज दी और फिर से चार्ट्स पर राज किया। ए आर रहमान के साथ उनका कम्बिनेशन कमाल का रहा। ‘तन्हा तन्हा’ और ‘रंगीला रे’ जैसे गाने आज भी तरोताजा लगते हैं। ‘रात अकेली है’ का रीमिक्स और ‘जरा सा झूम लूं मैं’ ने युवा पीढ़ी को भी उनकी गायकी से जोड़ा। इंडिपॉप में भी उन्होंने कमाल किया। ‘जनत-ए-जहां’ और ‘कभी तो नजर मिलाओ’ जैसे गानों ने उन्हें नई पीढ़ी के बीच और लोकप्रिय बनाया।
  • Mohammad Faique

    मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

    Related Posts

    Ramayana: 4000 करोड़ का सिनेमाई दांव या शेयर चढ़ाने का रणनीतिक पासा? नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ का वित्तीय सच

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डिजिटल क्रांति: मनोरंजन की नई राजधानी बना भारत, 145 करोड़ तक पहुंची ओटीटी प्रेमियों की फौज

    डिजिटल क्रांति: मनोरंजन की नई राजधानी बना भारत, 145 करोड़ तक पहुंची ओटीटी प्रेमियों की फौज

    आशा भोसले को चेस्ट इंफेक्शन और थकावट की वजह से अस्पताल कराया गया भर्ती, पोती ने दिया अपडेट

    आशा भोसले को चेस्ट इंफेक्शन और थकावट की वजह से अस्पताल कराया गया भर्ती, पोती ने दिया अपडेट

    सलमान खान को मिली बड़ी राहत: राजस्थान हाईकोर्ट ने पान मसाला विज्ञापन मामले में रोक लगाई

    सलमान खान को मिली बड़ी राहत: राजस्थान हाईकोर्ट ने पान मसाला विज्ञापन मामले में रोक लगाई

    स्नेहा के दिल पर लगा गहरा घाव, ‘गंगा माई की बेटियां’ में आएगा तगड़ा ट्विस्ट

    स्नेहा के दिल पर लगा गहरा घाव, ‘गंगा माई की बेटियां’ में आएगा तगड़ा ट्विस्ट

    अनिल कपूर की ’24’ की जियोहॉटस्टार पर वापसी, 24 अप्रैल से शुरू होगी स्ट्रीमिंग