केजीएफ-सलार जैसी फिल्में देखना पसंद नहीं करते प्रशांत नील

साउथ के मशहूर निर्देशक प्रशांत नील अपनी हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं, जिनमें 'केजीएफ' और 'सलार' शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने अन्नपूर्णा कॉलेज ऑफ फिल्म एंड मीडिया में अपनी फिल्म निर्माण की शैली पर दिलचस्प बातें साझा की।

प्रशांत नील ने कहा कि वह केजीएफ और सलार जैसी फिल्में व्यक्तिगत रूप से देखना पसंद नहीं करते। उनकी पसंद कुछ अलग है और अगर उन्हें खुद चुनाव करने का मौका मिलता, तो वह इंसेप्शन और हम आपके हैं कौन जैसी फिल्में बनाना चाहते।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह कमर्शियल फिल्मों के अलावा अन्य प्रकार की फिल्में बनाना चाहेंगे।

प्रशांत नील ने अब तक चार फिल्में बनाई हैं, जो सभी बड़े पैमाने पर व्यावसायिक रूप से सफल रही हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि ये फिल्में उनकी व्यक्तिगत फिल्मी पसंद से अलग हैं।

प्रशांत नील मानते हैं कि दक्षिण भारत में फिल्म इंडस्ट्री की प्रकृति और दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए वह फिल्में बनाते हैं। उनके मुताबिक उन्हें पता है कि पैसे कहां से आता है। व्यवसाय की जरूरतों को समझते हुए वह काम करते हैं।

इन दिनों,प्रशांत नील के पास ड्रैगन और सलार 2 जैसी फिल्में हैं, जिनमें वह बड़े स्टार्स के साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "अगर मैं प्रभास, यश या एनटीआर के लिए फिल्म बना रहा हूं तो मुझे उनकी छवि के हिसाब से काम करना होता है।