बैड न्यूज का कमाल, तीसरे दिन हुई शानदार कमाई

बैड न्यूज का जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला है

फिल्म ने टिकट खिड़की पर अच्छी शुरुआत की है

पहले दिन फिल्म ने 8.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था

दूसरे दिन फिल्म ने उछाल लेते हुए 10.25 करोड़ रुपये बटोरे थे

वहीं, तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल नजर आया है

रविवार को फिल्म ने 11 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है

इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 29.55 करोड़ रुपये हो गई है